शुक्रवार, 11 अक्तूबर 2024

कुरकुरी जलेबी बनाने की रेसिपी, जानिए

कुरकुरी जलेबी बनाने की रेसिपी, जानिए 

आप 5 मिनट में कुरकुरी जलेबी तैयार कर सकते हैं।

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन 
कितने लोगों के लिए : 4 – 6 
समय : 5 से 15 मिनट 

आवश्यक सामग्री... 

1 कप मैदा 
1 1/2 कप चीनी 
1 1/2 कप पानी 
1/4 टीस्पून से कम बेकिंग सोडा 
एक चुटकी ऑरेंज फूड कलर 
एक कोन 
तेल जरूरत के अनुसार 

विधि... 

सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में चीनी डाल दें। इसमें पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें। इसमें तार की कोई जरूरत नहीं है। 
एक बर्तन में मैदा डालें। फिर पानी डालकर बैटर तैयार करें। 
बैटर में फूड कलर डालकर 3-4 मिनट तक फेंटते रहें। अब दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें। 
बैटर में बेकिंग सोडा डालकर एक बार और फेंट लें। तैयार बैटर कोन में भरकर तेल में जलेबी की शेप में डालते जाएं। 
दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकने के बाद जलेबियां चाशनी में डाल दें। 
इसी तरह से सारी जलेबियां तैयार कर लें। 
जलेबियों को प्लेट पर निकाल लें। 
तैयार है कुरकुरी जलेबी। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...