गुरुवार, 12 सितंबर 2024

'आप' ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की

'आप' ने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की 

राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ बात बिगड़ने के बाद अकेले ही मैदान में उतर रही आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से हरियाणा में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इस सूची के साथ ही आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक 85 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है। 
छठी सूची में कालका विधानसभा सीट से ओपी गुर्जर, पंचकूला विधानसभा सीट से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना विधानसभा सीट से गुरतेज सिंह, शाहाबाद विधानसभा सीट से आशा पठानिया, पिहोवा विधानसभा सीट से गहल सिंह संधू, पानीपत विधानसभा सीट से ऋतु अरोरा, जींद विधानसभा सीट से वजीर सिंह ढांडा, फतेहाबाद विधानसभा सीट से कमल बिसला, ऐलनाबाद विधानसभा सीट से मनीष अरोड़ा, नलवा विधानसभा सीट से उमेश शर्मा, लोहारू विधानसभा सीट से गीता श्योराण, बाढडा विधानसभा सीट से राकेश चंदवास और दादरी से धनराज कुंडू को उम्मीदवार बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...