सोमवार, 30 सितंबर 2024

लक्ष्य को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

लक्ष्य को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने लक्ष्य शर्मा को प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा कि एक बैठक मौहल्ला राजपत नगर मे पं. विपिन शास्त्री के आवास पर पं. पंकज शर्मा प्रदेश अध्यक्ष कि अध्यक्षता में व पं. अरविंद कौशिक के संचालन मे आयोजित की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए अरविंद कौशिक ने कहा मुज्जफरनगर के जिला अध्यक्ष पं. पंकज शर्मा के पुत्र  लक्ष्य शर्मा ने कडी मेहनत के साथ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ाया है। पं. पंकज शर्मा प्रदेश ने कहा रूद्र इंटरनेशनल स्कूल मवाना में नॉर्थ जोन वन ताइक्वांडो बॉयज आयोजित प्रतियोगिता के लगभग 180 स्कूल और करीब 1800 खिलाड़ियों ने भाग लिया और 5 दिवसीय इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी दावेदारी पक्की की। 
उन्होंनेे कहा अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के पं. पंकज शर्मा जिला अध्यक्ष मुज्जफर नगर के होनहार पुत्र पं. लक्ष्य शर्मा ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया  लक्ष्य शर्मा ने प्रतियोगिता जीत कर अपने माता पिता का नाम रोशन करते हुए समाज का कद बढ़ाया है। इस लिए अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा के सभी पदाधिकारी लक्ष्य शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस अवसर पर  पं. केसी गौड (राष्ट्रीय प्रभारी ), पं. हमेन्त कौशिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष ), पं. पंकज शर्मा, पं. अरविंद कौशिक, पं. विपिन शास्त्री, पं. प्रदीप पाण्डा, पं. सुभाष शर्मा, पं. मुकेश शर्मा (एडवोकेट), पं. रविदत्त शर्मा, पं. प्रमोद शर्मा, आचार्य उमेश कौशिक, दीपक शर्मा, पं. राजेन्द्र शर्मा, पं. प्रवीण कौशिक, पं. अरविंद शर्मा, पं. पीयूष  शर्मा, पं. सुमित कौशिक, पं. नीरज शर्मा, पं. अजित श्रीवास्तव, पं. सूरज कौशिक, पं. मनोज शर्मा, पं. अरूणशर्मा, पं. वरूण शर्मा आदि ने पं. लक्ष्य शर्मा  को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एक बिमारी 'संपादकीय'

एक बिमारी    'संपादकीय'  करवट लेने को मजबूर है, साहब, अब तो पसीना छूट गया। शरीर का नहीं रहा ठिकाना, उदर में विषैला बम फूट गया। संपूर...