सोमवार, 30 सितंबर 2024

'आत्मनिर्भर भारत' पर विचार गोष्ठी का आयोजन

'आत्मनिर्भर भारत' पर विचार गोष्ठी का आयोजन 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, मुजफ्फरनगर में ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुए कार्यक्रम संयोजक आंचल अग्रवाल ने कहा कि आत्म निर्भर भारत एक योजना या अभियान नही है। बल्कि राष्ट्र की नई सोच व दृष्टिकोण का प्रतीक है। आत्म निर्भरता का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नही है। बल्कि यह ऐसा विचार है, जो हमें सामाजिक सांस्कृतिक तथा मानसिक रूप से सषक्त बनाता है। भारत के ज्ञान विज्ञान कला संस्कृति का विष्व में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। लेकिन इतिहास के अनेक मोडो पर हमने अपनी क्षमता का पूर्णतः प्रयोग नही किया है। आज हमार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, के नेतृत्व में आत्म निर्भन भारत का आवाहन भारत के निर्माण की दिषा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद अनेक छात्र/छात्राओं तथा वक्ताओं ने भी इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ, की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि आत्म निर्भर भारत का लक्ष्य केवल आर्थिक निर्भरता न होकर बल्कि, सभी क्षेत्रों जैसे-कृषि, षिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा के क्षेत्रों में निर्भर होना है। हमें वाहरी संसाधनों पर निर्भरता कम करनी है तथा अपने संसाधनों का अधिकतम प्रयोग करना है। विचार गोष्ठी में सभी प्रवक्ताओं तथा छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, राममनू प्रताप सिंह, आकांक्षा त्यागी, डॉ. हीना गुप्ता, अमितोष कुमार, अभिषेक त्यागी, मिनी सिंघल, रितु धीमान, विनय तिवारी, प्रीती व त्रिलोकचन्द का सहयोग रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एक बिमारी 'संपादकीय'

एक बिमारी    'संपादकीय'  करवट लेने को मजबूर है, साहब, अब तो पसीना छूट गया। शरीर का नहीं रहा ठिकाना, उदर में विषैला बम फूट गया। संपूर...