गुरुवार, 29 अगस्त 2024

भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी

भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने अडानी

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी अब भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। लंबे समय तक मुकेश अंबानी इस स्थान पर बने हुए थे। लेकिन, अब यह खिताब गौतम अडानी के पास है। हुरुन इंडिया रिच 2024 लिस्ट के अनुसार, इस सूची में कुल 1,539 भारतीयों के नाम शामिल हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ रुपए से अधिक है। इस सूची में गौतम अडानी शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर हैं। यह सूची 31 जुलाई 2024 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इसके अलावा, पिछले साल भारत में हर पांचवें दिन एक नया अरबपति उभर कर सामने आया है।

हुरुन इंडिया रिच 2024: प्रमुख व्यक्तियों की संपत्ति सूची

गौतम अडानी: 62 वर्षीय गौतम अडानी की संपत्ति 1,61,800 करोड़ रुपए है। वे सूची में पहले स्थान पर हैं।
मुकेश अंबानी: मुकेश अंबानी की संपत्ति 1,01,47,000 करोड़ रुपए है और वे दूसरे स्थान पर हैं।
शिव नाडर (HCL): शिव नाडर की कुल नेटवर्थ 3,14,000 करोड़ रुपए है और वे तीसरे स्थान पर हैं।
साइरस पूनावाला: साइरस पूनावाला की नेटवर्थ 2,89,900 करोड़ रुपए है और वे चौथे स्थान पर हैं।
दिलीप संघवी (Sun Pharma): दिलीप संघवी की संपत्ति 2,49,900 करोड़ रुपए है और वे पांचवे स्थान पर हैं।
कुमार मंगलम बिड़ला: कुमार मंगलम बिड़ला की नेटवर्थ 2,35,200 करोड़ रुपए है और वे छठे स्थान पर हैं।
गोपीचंद हिंदुजा: हिंदुजा के गोपीचंद हिंदुजा की नेटवर्थ 1,92,700 करोड़ रुपए है और वे सातवें स्थान पर हैं।
राधाकृष्ण दमानी: राधाकृष्ण दमानी की संपत्ति 1,90,900 करोड़ रुपए है और वे आठवें स्थान पर हैं।
अजीम प्रेमजी: अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ 1,90,700 करोड़ रुपए है और वे नौवें स्थान पर हैं।
नीरज बजाज: नीरज बजाज की संपत्ति 1,62,800 करोड़ रुपए है और वे दसवें स्थान पर हैं।

शाहरुख खान भी लिस्ट में हुए शामिल

भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान भी पहली बार देश के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब हुए हैं। उनकी संपत्ति 7,300 करोड़ रुपए बताई गई है। उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के चलते इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में किंग खान के अलावा अमिताभ बच्चन, जूही चावला एंड फैमिली, करण जौहर और ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स का नाम भी शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...