सोमवार, 26 अगस्त 2024

धूमधाम से मनाया गया 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' का पर्व

धूमधाम से मनाया गया 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' का पर्व 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व प्रयागराज में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों की साफ-सफाई के साथ भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में विशेष पूजन का आयोजन किया गया। लोगों ने व्रत रखकर माखनचोर की पूजा-अर्चना की। प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बलुआ घाट स्थित इस्कॉन मंदिर से लेकर मधवापुर स्थित रूप गौड़ीय मठ, गीता निकेतन और पुलिस लाइंस में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नैनी सेंट्रल जेल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम किए गए। शाम होते ही चारों तरफ जन्माष्टमी की धूम रही। कई सड़कों पर मेले जैसा दृश्य रहा। लोगों ने अपने बच्चों को माखन चोर के वेश में सजाया। हाथ में बांसुरी, सिर पर मोरपंखी के साथ ही पीले वस्त्र में कान्हा को सजाया गया। कान्हा को सजाकर फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। हर घर में जन्माष्टमी पर कान्हा को सजाया गया। मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए।
बलुआ घाट स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम रात में 12 बजे मनाया गया। मुंशी राम प्रसाद की बगिया स्थित राधा कृष्ण मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष कार्यक्रम हुए। यहां पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। बिजली घर चौराहे स्थित फायर स्टेशन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर अनेक कार्यक्रम हुए। कटरा रामलीला परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाने के साथ रासलीला का मंचन किया गया। जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी सजाई गई। 
एजी ऑफिस के पास साई मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर भक्तों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। पुलिस लाइन परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। माधवपुर स्थित रूप गौडिया मठ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी और विशेष पूजन का कार्यक्रम सायंकाल से ही शुरू हो गया। इसी तरह आयकर भवन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...