रविवार, 28 जुलाई 2024

राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति की

राष्ट्रपति ने कुछ राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति की

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपाल को बदलते हुए कुछ राज्यों में नए गवर्नर की नियुक्ति कर दी है। इनमें बरेली के पूर्व सांसद संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपालों की तैनाती कर दी है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार राजस्थान में हरिभाऊ बागडे, तेलंगाना में जिष्णु देव शर्मा, सिक्किम में ओमप्रकाश माथुर, झारखंड में संतोष कुमार गंगवार, महाराष्ट्र में सीपी राधाकृष्णन, पंजाब में गुलाबचंद कटारिया, असम में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम के साथ-साथ मणिपुर का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही मेघालय में सी एच विजय शंकर तो छत्तीसगढ़ में रमेन डेका को नए राज्यपाल के तौर पर तैनाती दी गई है। पंजाब के वर्तमान राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का नया राज्यपाल बनाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...