रविवार, 28 जुलाई 2024

निशानेबाज मनु ने भारत को पहला मेडल जिताया

निशानेबाज मनु ने भारत को पहला मेडल जिताया 

अखिलेश पांडेय 
पेरिस। पेरिस ओलंपिक 2024 में आज हिंदुस्तान की एक बेटी भारतीय निशानेबाज के तौर पर भाग ले रही थी। भगवान कृष्ण की भक्त यह निशानेबाज जब वह अपना गेम खेल रही थी, तब उसके मन में श्रीमद् भागवत गीता का वह श्लोक दौड़ रहा था, जब भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि अपना लक्ष्य पर ही फोकस करते हुए निशाना लगाओ और भगवान श्री कृष्ण का कहा गया वह वाक्य जेहन में रखते हुए इस निशानेबाज ने निशाना लगाया और भारत के हिस्से में पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल डाल दिया। पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत हो चुकी है और आज भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने निशानेबाजी में 221.7 का स्कोर कर 10 मीटर की एयर पिस्टल प्रतियोगिता में ब्रांज जीतकर भारत के हिस्से में पहला मेडल डाल दिया है। यह मेडल जीतने वाली मनु भाकर हिंदुस्तान की पहली भारतीय महिला निशानेबाज है, इससे पहले कोई भी महिला निशानेबाज यह कारनामा नहीं कर सकी है। भगवान कृष्ण की भक्त मनु भाकर रोज श्रीमद् भागवत गीता पढ़ती हैं और उसी से मनु भाकर के मन में यह विश्वास है की कर्म से ही जीत हासिल हो सकती है।  मनु भाकर का कहना है कि जब गेम चल रहा था तब उसके दिमाग में श्रीमद भागवत गीता का भगवान कृष्ण का वाक्य चल रहा था जब वह अर्जुन को निशाने लगाते समय अपने लक्ष्य पर ही फोकस करने को कहते हैं। मनु भाकर कहती हैं कि उन्होंने भगवान कृष्ण के इस वाक्य को अपने जेहन में रखा और उन्होंने निशाना लगाते हुए ब्रांज मैडल जीता। दरअसल मनु भाकर हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली है। मनु भाकर को बचपन से ही निशानेबाजी का शौक था। अपनी बेटी के इसी हुनर को देखते हुए उनके पिता ने जब मनु भाकर 18 साल की हुई तो नौकरी छोड़ दी और अपनी लाइसेंस की पिस्टल के साथ मनु भाकर को प्रशिक्षण के लिए ले जाने लगे।  दरअसल 18 साल की उम्र में मनु भाकर को देश के जाने-माने शूटर रहे जसपाल सिंह राणा ने कोचिंग दी। मनु भाकर ने वैसे तो कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया लेकिन साल 2023 के एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर की पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर ने पांचवा स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में मनु भाकर ने भले ही पांचवा स्थान हासिल किया था लेकिन यहां से पेरिस ओलंपिक 2024 में जाने का रास्ता मनु भाकर के लिए खुल चुका था और तब से मनु भाकर लगातार पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी में जुटी हुई थी। अब 10 मीटर के एयर पिस्टल प्रतियोगिता में मनु भाकर ने मैडल जीतकर भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मनु भाकर के मेडल जीतने के बाद से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित सभी लोगों ने उसको बधाई दी और कहा कि देश की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तो कहा कि हरियाणा की बेटी ने पेरिस ओलंपिक में मेडल लाकर हरियाणा के लोगों को गर्व से भर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी

सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेंगी  राणा ओबरॉय  फरीदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में कहा कि सेना ...