सोमवार, 1 जुलाई 2024

परमाणु हथियार, छठे नंबर पर पहुंचा 'भारत'

परमाणु हथियार, छठे नंबर पर पहुंचा 'भारत' 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत भी परमाणु जखीरा को बढ़ा रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल के अंदर भारत के परमाणु हथियारों में तेजी देखने को मिली हैं और भारत परमाणु हथियार रखने वाले देशों की लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंच गया हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2024 तक भारत के पास 172 परमाणु हथियार हो गए हैं। जबकि जनवरी 2023 में भारत के पास 164 परमाणु हथियार थें। यानि की भारत भी अपनी परमाणु जखीरों को बढ़ाना शुरू कर दिया हैं। 
वहीं, दुनिया में चीन अपनी परमाणु शक्ति को तेजी से बढ़ा रहा हैं। जनवरी 2024 में चीन के पास परमाणु हथियारों की संख्या 500 पहुंच गई हैं। इतना ही नहीं चीन ने पहली बार कुछ परमाणु हथियारों को हाई आपरेशनल अलर्ट मोड पर भी रखा है।
रिपोर्ट की मानें तो भारत भविष्य में चीन के खतरों से निपटने के लिए अपनी परमाणु ताकत को बढ़ा रहा हैं। वर्त्तमान में भारत की परमाणु ताकत पाकिस्तान से हट कर चीन की तरफ सिफ्ट हो गई हैं। भारत को आने वाले समय में चीन से ज्यादा खतरा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'  अखिलेश पांडेय  वाशिंगटन डीसी। अमेरिका, जिसे आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। क्...