गुरुवार, 18 जुलाई 2024

'जल निकासी' की समस्या, बैठक आहूत हुई

'जल निकासी' की समस्या, बैठक आहूत हुई

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में फरीदनगर में जल निकासी की समस्या को लेकर बैठक आहूत हुई।
फरीदनगर की ईओ आंचल पांडेय ने जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया कि फरीदनगर में जल निकासी ना होने से स्थानीय लोगों के घरों का दू​षित पानी तालाबों में जाता है, जिसका निवारण करना अति आवश्यक हैं। 
जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह ने बैठक में उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस श्री रणजीत कुमार को उक्त समस्या के निदान हेतु आदेशित किया। जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने अवगत कराया कि उस कार्य के निस्तारण हेतु फरीदनगर में सर्वे कराकर डीपीआर तैयार की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण पूरा कराया जाए। सर्वे और डीपीआर हेतु 30 जुलाई 2024 तक का समय निर्धारित किया गया।
बैठक में जिला सूचना अधिकारी श्री योगेन्द्र प्रताप​ सिंह, जेई फरीदनगर स्मृति गुप्ता सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...