मंगलवार, 2 जुलाई 2024

'पीएम' मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

'पीएम' मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इशारों-इशारों में तंज कसा। पीएम मोदी के तंज को सुनकर एनडीए सांसदों के साथ ही सदन में मौजूद विपक्षी दलों के सांसद भी हंसने लगे।

पीएम मोदी ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि साल 1984 में हुए चुनावों को याद कीजिए। उसके बाद से अब तक लोकसभा के 10 चुनाव हो चुके हैं। तब से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी 250 सांसदों के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार तो ये 99 के चक्कर में फंस गए हैं। मुझे एक किस्सा याद आ रहा है। एक बच्चा एग्जाम में मिले 99% मार्क्स लेकर घूम रहा था। लोग उसे वाहवाही दे रहे थे। बाद में टीचर ने कहा कि ये बच्चा 100 में से 99 नंबर नहीं लाया है, बल्कि 543 में से 99 लाया है।

परजीवी पार्टी बनी कांग्रेस

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस के साथी दलों ने लोकसभा चुनाव 2024 का विश्लेषण किया है या नहीं। लेकिन उनके लिए ये काफी महत्वपूर्ण है। 2024 से कांग्रेस पार्टी एक परजीवी पार्टी के रूप में जानी जाएगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि परजीवी उसे कहते हैं, जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को खाता रहता है। कांग्रेस पार्टी जिसके साथ रहती है, उसी के वोटों को खा जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...