सोमवार, 8 जुलाई 2024

चिकित्साधिकारियों की समीक्षा बैठक की: पाठक

चिकित्साधिकारियों की समीक्षा बैठक की: पाठक 

सत्येंद्र पंवार 
मेरठ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा में मेरठ मंडल के चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई में चल रहा संचारी रोग अभियान को धरातल पर लाना है। अस्पतालों में सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे बरकरार रहनी चाहिए। सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि शासन ने सभी अस्पतालों को पर्याप्त संसाधन और चिकित्सा सुविधा और दवाइयां उपलब्ध कराई है। इसलिए मरीज के उपचार में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करना हमारी प्राथमिकता है। कावड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराया जाएगा। शिव भक्तों की सेवा में प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर दी जाएगी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गांव में खुले उपस्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों को सुविधा मिलनी चाहिए। यहां पर डॉक्टरों की और कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए। सभी प्रकार की जांच यहां उपलब्ध हो। जच्चा-बच्चा को हर सुविधा यहां मिले। उप मुख्यमंत्री ने हाथरस कांड में राहुल गांधी के बयान पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा है। यहां पर स्वस्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने आए हैं कोई राजनीतिक बात नहीं कहेंगे।
समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने सीएमओ और सीडीओ से यहां पर और सुविधाएं बेहतर करने को कहा। इस दौरान मंडल के सभी छह जिलों के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...