मंगलवार, 2 जुलाई 2024

25 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर 'भारत' का भंडार

25 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर 'भारत' का भंडार 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। केंद्र में जब से बीजेपी की सरकार आई हैं, तब से भारत की परमाणु नीति में भी बदलाव देखने को मिल रहा हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का परमाणु भंडार 25 वर्षों में सबसे उच्च स्तर पर हैं।
भारत के पास एशिया में चीन के बाद सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं।
खबर के अनुसार 25 वर्षों में पहली बार भारतीय परमाणु हथियारों का भंडार पाकिस्तान से ज्यादा हुआ हैं। भारत के पास वर्तमान में 172 परमाणु हथियार हैं। वहीं, इन परमाणु हथियारों को ले जानें के लिए भारत के पास लंबी दूरी की मिसाइलें भी मौजूद हैं। 
बता दें की हाल ही में भारत ने Agni-V मिसाइल का परीक्षण किया था। जिससे पाकिस्तान के साथ-साथ चीन में भी डरा का महौल बना हुआ हैं। क्योंकि, युद्ध की स्थिति में भारत इस मिसाइल से चीन और पाकिस्तान के किसी भी शहर को टारगेट कर सकता हैं। 
दरअसल, अग्नि-5 टेस्ट के बाद चीन और पाकिस्तान ने ये चिंता जताई थी की मिसाइल परीक्षण के जरिए भारत अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ा रहा है। वहीं, कई जानकार बताते हैं की भारत बहुत जल्द हाइपरसोनिक मिसाइल का भी टेस्ट करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...