बुधवार, 10 जुलाई 2024

मैच: 'भारत' ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया

मैच: 'भारत' ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हराया 

अखिलेश पांडेय 
हरारे। भारत ने बुधवार को तीसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 23 रनों से मात दी। कप्तान शुभमन गिल (66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय टीम ने 183 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। मेजबान जिम्बाब्वे के लिए डियोन मायर्स (नाबाद 65) ने अर्धशतक ठोका। क्लाइव मडांडे ने 37 रन की पारी खेली। भारत की ओर से ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की। 
उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। वह प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजे गए। तेज गेंदबाज आवेश खान ने दो और खलील अहमद ने एक शिकार किया। भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। 
लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे ने बेहद खराब आगाज किया। 39 रन तक आधी टीम पवेलियन लौट गई। जॉनाथन कैंपबेल (1), ब्रायन बेनेट (4) और वेस्ली मधेवेरे (1) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कप्तान सिकंदर रजा ने 15 और तदिवनाशे मारुमानी ने 13 रन का योगदान दिया। मुश्किल हालात में मायर्स और मडांडे ने डटकर भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 77 रन जोड़े। दोनों जिस अंदाज में खेल रहे थे, उसके चलते भारतीय खेमा टेंशन में आ गया था। यह साझेदारी 17वें ओवर में टूटी। सुंदर ने मडांडे को रिंकू के हाथों कैच लपकावाया। उन्होंने 26 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके और दो छक्के लगाए। मायर्स ने 49 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने टी20 इंटरनेशल करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। वेलिंगटन मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर 182/4 का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए सर्वाधिक रन गिल ने बनाए। उन्होंने 49 गेंदों में 7 चौकों और तीन सिक्स के जरिए 66 रन जुटाए। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। गिल ने यशस्वी जायसवाल (27 गेंदों में 36, चार चौके, दो सिक्स) के संग पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। यशस्वी नौवें ओवर में जिम्बाब्वे के सिकंदर का शिकार बने। दूसरे मैच में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा 10 रन बनाने के बाद पेविलियन लौट गए। उन्हें भी सिकंदर ने आउट किया। गिल ने ऋतुराज गायकवाड़ के संग तीसरे विकेट के लिए 72 रन की पार्टनरशिप की। ब्लेसिंग मुजाराबानी ने 18वें ओवर में गिल को अपने जाल में फंसाया। गायकवाड़ अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 28 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। उन्हें मुजाराबानी ने अंतिम ओवर में आउट किया। संजू सैमसन 12 और रिंकू सिंर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

ZIM 159/6 (20 ओवर)
IND 182/4 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवनाशे मारुमानी, वेस्ली मधेवेरे, ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तेंदई चतारा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...