रविवार, 16 जून 2024

'संपूर्ण समाधान' दिवस का आयोजन किया: डीएम

'संपूर्ण समाधान' दिवस का आयोजन किया: डीएम 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसमयाओं को सुनते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा, विद्युत बिलों से सम्बंधित शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है।  
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 46 शिकायतें आयीं (राजस्व विभाग की 20, पुलिस विभाग की 10 व अन्य विभागों से सम्बंधित कुल 16 शिकायतें), जिनमें से कुल 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही एवं उदासीनता पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'

अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बनीं 'स्त्री 2'  कविता गर्ग  मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म &...