शुक्रवार, 28 जून 2024

पोषक तत्वों से भरपूर हैं सोयाबीन, जानिए

पोषक तत्वों से भरपूर हैं सोयाबीन, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
सोयाबीन पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन बी6, बी12, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद जरुरी होते हैं। इतना ही नहीं, इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं।
सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कोशिकाओं के विकास में मददगार होते हैं और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत भी करते हैं। सोयाबीन का सेवन करने से मानसिक संतुलन बेहतर बनता है। इससे दिमाग काफी तेज चलता है। सोयाबीन मेंटल हेल्थ को अच्छा करने में मदद करता है। इतना ही नहीं, सोयाबीन दिल की सेहत के लिए काफी जरबदस्त माना जाता है। हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने का काम कर सकता है।
एक्सपर्ट्स की मानें, तो सोयाबीन में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कैंसर रोकने में भी मदद कर सकते हैं। सोयाबीन खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। सोयाबीन मेटाबॉलिक सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोयाबीन शारीरिक कमजोरी को दूर करने का काम करता है। सोयाबीन खाने से बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
बॉडी बिल्डिंग के लिए सोयाबीन जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है। सोयाबीन महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम कर सकता है। इससे महिलाओं की सेहत बेहतर रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'  अखिलेश पांडेय  वाशिंगटन डीसी। अमेरिका, जिसे आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। क्...