बुधवार, 26 जून 2024

राहुल ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

राहुल ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली और इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में संविधान की प्रति ले रखी थी। राहुल गांधी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने ‘जय हिंद, जय संविधान’ का नारा भी लगाया। 
राहुल गांधी इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले वह लोकसभा में केरल के वायनाड और उत्तर प्रदेश के अमेठी का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। शपथ के लिए जब राहुल गांधी का नाम पुकारा गया तो कांग्रेस के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाने लगे।
उनके शपथ लेने के बाद भी कांग्रेस सदस्यों ने ‘जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो’ के नारे लगाए। राहुल गांधी ने वर्ष 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इस साल की शुरुआत में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

विश्व की सबसे अच्छी व्हिस्की बनीं 'अमृत डिस्टिलरी'

विश्व की सबसे अच्छी व्हिस्की बनीं 'अमृत डिस्टिलरी' अखिलेश पांडेय  लंदन। भारतीय व्हिस्की के लिए एक ऐतिहासिक जीत! लंदन में आयोजित 2024...