सोमवार, 17 जून 2024

यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई

यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई 

बृजेश केसरवानी 
प्रयागराज। ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगलवार एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दूसरे दिन के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त द्वारा सोमवार को पुलिस लाइन्स स्थित त्रिवेणी सभागार में यातायात व्यवस्था के संबंध में गोष्ठी की गई।
गोष्ठी में जनपद प्रयागराज शहर में हो रहे वृह्द निर्माण कार्यों विशेष कर जीटी जवाहर से हर्षवर्धन चौराहा तक बन रहे फ्लाई ओवर के दृष्टिगत सम्बन्धित मार्गों के सकरे हो जाने से शहर के विभिन्न स्थानों पर उत्पन्न हो रहे यातायात के दबाव को कम किये जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। यातायात पुलिस के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सम्बन्धित थाना प्रभारियों को भी यातायात सुगम बनाएं रखने के लिए आदेशित किया गया। जनपद में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध, नगर क्षेत्र के समस्त सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त करछना/थरवई एवं यातायात निरीक्षक/यातायात उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं

चेन्नई टेस्ट: टीम 'इंडिया' ने 339 रन बनाएं  अकांशु उपाध्याय  चेन्नई। भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन गुरुवार क...