मंगलवार, 4 जून 2024

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए'

तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है 'एनडीए' 

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। चुनाव परिणामों के बीच मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय में समर्थकों के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन की शुरुआत ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जगन्नाथ’ से की। 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनता ने देशवासियों का विश्वास जताया है। ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ, सबका विकास मंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता के साथ संपन्न कराया है। करीब 100 करोड़ मतदाता, 11 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ मतदान कर्मी, 55 लाख वोटिंग मशीनों के साथ काम किया। भारत की चुनाव प्रक्रिया, चुनाव के पूरे सिस्टम पर हर भारतीय को गर्व है। मैं इन्फ्लुएंसर्स को कहूंगा, ओपनियन मेकर्स को कहूंगा कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की ताकत हैं। ये अपने-आप में बहुत बड़ा गौरव का विषय है। 
इस चुनाव के, इस जनादेश के कई पहलू हैं। पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...