रविवार, 30 जून 2024

'भारत' ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया

'भारत' ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया 

अखिलेश पांडेय 
ब्रिजटाउन। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में शनिवार (29 जून) को भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया और खिताब अपने नाम किया। बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने 76, अक्षर पटेल ने 47 और शिवम दुबे ने 27 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज और एनरिख नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसेन और कागिसो रबाडा ने 1-1 विकेट लिए। रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। एडेन मार्कराम ने भी प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया।
177 रन के टारगेट के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 52 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 39 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 31 रन बनाए। डेविड मिलर ने 21 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिए।
हेनरिक क्लासेन ने अक्षर पटेल के ओवर में 24 रन ठोके। साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बना लिए थे। जीत के लिए 5 ओवर में 30 रन चाहिए थे। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी की। अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 4 रन दिए। 24 गेंद पर 26 रन चाहिए थे। हार्दिक पंड्या ने हेनरिक क्लासेन को पवेलियन भेजा। इसके बाद मैच पलटा। डेविड मिलर क्रीज पर थे। आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। डेविड मिलर का बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका। इसके बाद भारत चैंपियन बना। कोच राहुल द्रविड़ की विदाई वर्ल्ड कप के साथ हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया

'वीएसएचओआरएडीएस' हथियार विकसित किया  इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। भारत अपनी ताकत का पूरी दुनिया में लोहा मनवा रहा हैं। कई रिपोर्ट ये बतल...