मंगलवार, 4 जून 2024

झारखंड: 10 जून तक लगातार बारिश होगी

झारखंड: 10 जून तक लगातार बारिश होगी

इकबाल अंसारी 
रांची। झारखंड में आज यानी 5 जून से 10 जून तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान कुछ जिलों में लू चलेगी। आंधी और वज्रपात होने की संभावना भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित  रांची मौसम केंद्र ने 4 जून, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 ये 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

5 से 10 जून तक यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 5 जून से 10 जून तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

इन जिलों में चलेगी लू

5 से 8 जून तक गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा,  रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में लू की स्थिति देखी जा सकती है।

5 जून को यहां आंधी

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी भागों में 5 जून तक कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...