सोमवार, 27 मई 2024

आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे 'सीएम' योगी

आज चुनावी सभा को संबोधित करेंगे 'सीएम' योगी 

बृजेश केसरवानी 
मिर्जापुर। मिर्जापुर संसदीय सीट से अपना दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मई को महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसड़ा, छानबे ब्लाक में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर दोपहर 12.50 बजे जनसभा स्थल के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। उसके बाद वह दोपहर 12.55 बजे कार से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां वह एक से दोपहर डेढ़ बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वाराणसी के लिए यहां से दोपहर 2.10 बजे रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री की जनसभा के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार दोपहर एक बजे कालेज के खोल मैदान में प्रस्तावित सभा स्थत का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक महकमे के अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभास्थल के पास ही हेलीपैड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता सुनील दत्त ने बताया कि शाम तक हेलीपैड निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उधर, वन विभाग की टीम आसपास के पेड़ों पर मधुमक्खियों के छत्तों की खोजबीन में जुटी हुई है। वन दरोगा अनुपम पांडेय ने बताया कि हेलीकाप्टर उतरने के दौरान हवा के झोंकों से उड़कर कहीं मधुमक्खियाँ भीड़ पर हमला न कर दें। इसी आशंका को देखते हुए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समय रहते छत्तों को हटा दिया जाएगा। भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता मंच व टेंट पंडाल लगवाने में जुटे हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...