शनिवार, 27 मई 2023

अंगूर से किशमिश बनाने का तरीका, जानिए 

अंगूर से किशमिश बनाने का तरीका, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 

ड्राई फ्रूट्स हम सभी की सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं, ये तो हम सभी जानते हैं। वहीं, ड्राई फ्रूट्स हमारी डिश का स्वाद भी बढ़ाते हैं। इन ड्राई फ्रूट्स में से एक है किशमिश जो हमारे शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है। वहीं इसे हम मीठी डिश में डालकर स्वाद भी बढ़ा सकते हैं। इससे आपकी डिश का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

बता दें, कि किशमिश को अगर बाजार से खरीदें तो ये काफी महंगी मिलती है। लेकिन, अगर आप इसे घर पर बनाएंगे, तो आपका काफी पैसे बच जाएंगे। आज हम आपको घर पर ही आसान तरीके से किशमिश बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका। 

घर पर किशमिश बनाने के लिए जरूरी सामान...

एक किलो अंगूर।

स्टीमर।

किशमिश बनाने की विधि...

बता दें, कि अगर आप घर पर किशमिश बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक किलो अंगूर लेकर इसे अच्छे से धो लें। इसके बाद इसकी डंडी निकाल कर अलग कर दें। नहीं तो इसका टेस्ट खराब हो सकता है। अगर आपके पास इडली स्टीमर है तब तो काफी अच्छा वरना सादा भिगोने को स्टीमर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। अब स्टीमर में उसके साइज के हिसाब से पानी भर दें। अब स्टीमर की ट्रे में अंगूरों को भर कर गैस पर चढ़ा दें। करीब 20 मिनट बाद गैस बंद करके स्टीमर को खोलने पर आपको अंगूरों का रंग पीला दिखने लगेगा। रंग बदलने के बाद इसे निकाल कर सूती चादर पर डालकर ऐसी जगह फैला दें, जहां धूप आती हो। दो-तीन दिनों तक इसे ऐसे ही सूखने दें।

निर्धारित समय के बाद आप देखेंगे कि अंगूर सिकुड़ने लगेंगे। बता दें, कि सुखाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये अलग-अलग रहे। वरना इसके स्वाद पर असर पड़ सकता है। वहीं तीसरे दिन आप इसे पंखे के नीचे सुखाने के लिए रखें। लो जी बस अब आपकी किशमिश तैयार है, इसे एक एयर टाइट डिब्बे में रखकर आप करीब साल भर तक इसे यूज कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...