मंगलवार, 1 नवंबर 2022

रायपुर: शर्मा ने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की

रायपुर: शर्मा ने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सेजबहार सोसाइटी में की धान खरीदी की शुरुआत

किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना की

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के मनसा के अनुसार किसानों से खरीदी की जा रही है। वही, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा सेजबहार स्थित सोसाइटी पहुंचे। जहां उन्होंने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की। विधिवत पूजा पाठ करके गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हित में लगातार फैसला ले रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे में 15 साल बाद खुसी देखने को मिली है। 15 साल तक भाजपा सरकार में किसान सिर्फ उपेक्षित हो रहे थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश के किसान है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी

यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी  भानु प्रताप उपाध्याय  शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड...