शनिवार, 19 मार्च 2022

आईओसीएल का रूसी तेल कंपनी के साथ अनुबंध

आईओसीएल का रूसी तेल कंपनी के साथ अनुबंध   

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 30 लाख बैरल कच्चे तेल के आयात के लिए एक रूसी तेल कंपनी के साथ एक अनुबंध किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच सीधी बातचीत हुई है, अभी ये सौदा अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रूस के साथ ये सौदा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारत के लिए वर्तमान में उपलब्ध सर्वोत्तम नियमों और शर्तों के आधार पर ही हुआ है। पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जवाब में रूस पर अमेरिका के तेल आयात प्रतिबंध सहित प्रतिबंध लगाए हैं, हालांकि रूसी तेल कंपनियों से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारतीय तेल कंपनियों पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। जैसे ही अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए तो रूस ने भारत समेत अन्य बड़े आयातकों को रियायती दर पर तेल देने की पेशकश कर दी।
फिलहाल और अधिक भारतीय तेल कंपनियां कच्चे तेल के आयात के लिए रूसी तेल कंपनियों के साथ सौदा कर सकती है। ये सौदा ऐसे ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। रूस के आक्रमण के बाद से दुनियाभर बाजार में तेल की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। जिसका असर लोगों की जेब पर पड़ना भी तय माना जा रहा है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल के आयात करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना

गंगा-यमुना के जलस्तर में तेजी आने की संभावना  बृजेश केसरवानी  प्रयागराज। मानसून सक्रिय होने के बाद गंगा और यमुना के जलस्तर में तेजी आने की स...