शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022

सीएम योगी ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया

सीएम योगी ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया    

संदीप मिश्र   


लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का चुनाव प्रचार चरम पर है। नेता बयान पर बयान देकर राजनीतिक माहौल गर्माने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर देहात में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने राजपुर में कहा कि बुलडोजर अभी मरम्मत के लिए गए हैं 10 मार्च के बाद लौटेंगे और अपराधियों पर चलेंगे। जनसभाओं में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा कहती है, नई हवा है, नई सपा है लेकिन यह वही पुरानी सपा है क्योंकि कैराना और मऊ में उसने अपराधियों को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परेशान न होइए सारे बुलडोजर मरम्मत को गए हैं और तैयार हो रहे। 

उन्होंने कहा कि बुलडोजर 10 मार्च के बाद गुंडों और भ्रष्टाचारियों पर गरजेंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने आस्था पर प्रहार किया है, क्या राम मंदिर सपा बसपा बनाएगी। मैंने कहा था की रामलला हम आएंगे मंदिर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2023 में भव्य मंदिर बनेगा। 500 वर्ष की साधना आज पूरी हो रही। कितनी पीढ़ियां चली गईं इसे बनाने में पर हम सौभाग्यशाली हैं। दूसरी पारी सरकार की मिलते ही रामराज्य की स्थापना होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...