शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया

कश्मीर: 2.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया       

श्रीनगर। कश्मीर में लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के पास रहा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस था।

गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, उससे एक दिन पहले रात को यहां तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जहां रविवार रात तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे था। उन्होंने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिमाचल: कोरोना के 511 नए मामलें सामने आए

श्रीराम मौर्य          शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे है। उससे प्रदेश में जल्द तीसरी लहर आने की आंशका है। शुक्रवार को प्रदेश में 511 नए कोरोना मामलें सामने आए हैं। जबकि, जिला मंडी में 37 वर्षीय व्यक्ति ने दाम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या दो हजार पारकर 2153 पहुंच गई है। बीते चार दिनों के भीतर ही प्रदेश में तीन गुणा रफ्तार से कोविड-19 मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने संभावित तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बिलासपुर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से कोरोना का फीडबैक लिया।

उन्होंने विभाग को सैंपल बढ़ने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रदेश में 7667 लोगों की सैंपलिंग हुई। इसे 10 हजार करने को कहा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उपायुक्तों के साथ वर्चुअली बैठक करेंगे। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने कहा कि शुक्रवार को कोरोना को लेकर उपायुक्तों के साथ बैठक की गई। इसमें अस्पताल में बिस्तर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्तों को व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अस्पताल जाने को कहा गया है। इसके अलावा अस्पतालों में कोरोना से निपटने के इंतजाम, दवाइयां, मास्क आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश  संदीप मिश्र  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...