सोमवार, 23 अगस्त 2021

कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने 25 मास्टर ट्रेनर बनाएं

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 25 मास्टर ट्रेनर बनाये हैं। कठिन प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए 25 कांग्रेस नेताओं को मास्टर ट्रेनर का नाम दिया गया है। ये मास्टर ट्रेनर प्रदेश की 403 विधानसभाओं तक जायेंगे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
उप्र कांग्रेस कमेटी का 24 अगस्त से 06 सितम्बर तक 403 विधानसभाओं में प्रशिक्षण अभियान चलने जा रहा है। इस अभियान के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका के 25 मास्टर ट्रेनर तैयार हैं। सभी मास्टर ट्रेनरों को उन विधानसभाओं की जानकारी दे दी गयी है, जहां उन्हें पहुंचकर कार्यकर्ता प्रशिक्षण देना है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया सेल देख रहे द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 24 अगस्त से शुरु हो रहा प्रशिक्षित कार्यक्रम को पांच हिस्से में बांटा गया है। बूथ प्रबंधन, विधानसभा स्तर पर अपनी योजना जैसे पांच मुद्दे इसमें शामिल है। ये प्रियंका गांधी वाड्रा की योजना है और महत्वपूर्ण अभियान है।
300 नेताओं में सिर्फ 25 का हुआ चयन...
उन्होंने बताया कि मास्टर ट्रेनर बनने से पहले 300 नेताओं का चयन हुआ था। 300 सौ नेताओं में से योग्यता के अनुसार 25 मास्टर ट्रेनर बनाये गये। मास्टर ट्रेनर की आगामी विधानसभा में अहम भूमिका रहेगी। प्रशिक्षण अभियान में बूथ प्रबंधन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की अहम जिम्मेदारी भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश  संदीप मिश्र  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...