गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

भारत-सेशेल्स के बीच मजबूत और अहम साझेदारी

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली/ विक्टोरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक तीव्र गश्ती पोत सेशेल्‍स को सौंपा और इस द्वीप राष्ट्र में विभिन्‍न भारतीय परियोजनाओं का उद्घाटन किया। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित समारोह में मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति वावेल रामकालावन ने संयुक्त रूप से राजधानी विक्टोरिया में मजिस्ट्रेट न्यायालय के नए भवन, एक मेगावाट की क्षमता वाले एक सौर ऊर्जा संयंत्र और सामुदायिक विकास की 10 प्रभावशाली परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच हिंद महासागर पड़ोस में एक मजबूत और अहम साझेदारी है। उन्होंने कहा, कि ‘सागर’ (सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन) की अवधारणा में सेशेल्स का एक केन्द्रीय स्थान है।” एक सरकारी बयान के अनुसार मजिस्ट्रेट न्यायालय का नया भवन सेशेल्स में नागरिक आधारभूत संरचना से जुड़ी भारत की पहली बड़ी परियोजना है और इसका निर्माण अनुदान सहायता के माध्यम से किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश

अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश  संदीप मिश्र  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...