गुरुवार, 4 मार्च 2021
अफवाह: बम सूचना देने वाला युवक अरेस्ट किया
आगरा। आगरा के ताजमहल में बम होने की सूचना मिलने पर उसे खाली कराया गया। हालांकि, फोन पर मिली यह जानकारी बाद में अफवाह साबित हुई। पुलिस ने आरोपी को फिरोजाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने बताया कि वह नौकरी ना मिलने से परेशान था। हालांकि अब ताजमहल को फिर से खोल दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के आपात सेवा नंबर 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सुबह करीब नौ बजे फोन कर दावा किया कि ताजमहल में बम है। ताजमहल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित धरोहर है और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सशस्त्र कर्मी इसकी सुरक्षा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने तत्काल सीआईएसएफ के कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिसने आंगुतकों को इमारत खाली करने को कहा और करीब सवा नौ बजे परिसर की तलाशी शुरू की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी भानु प्रताप उपाध्याय शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.