राजेंद्र तिवारी
चंदन के बारे में आपने सुना होगा। आपने यह भी सुना होगा कि चंदन की लकड़ी काफी महंगे दाम पर बिकती है। पूजा, हवन जैसे काम में इसका विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको चंदन की खेती के बारे में पता है? चंदन की खेती देश के बहुत कम इलाकों में की जाती है और किसी ने एक पेड़ भी लगाया तो उसे 5 लाख रुपये तक की इनकम हो सकती है।जितने बड़े भूभाग में चंदन के पेड़ लगाएंगे। उतनी ज्यादा आपकी आमदनी बढ़ेगी। हरियाणा के घरोंडा के एक किसान अपने खेतों में चंदन की खेती करते हैं। उन्हें कई बीघा जमीन पर चंदन के पौधे लगाए है। जो धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंदन का पौधा लगभग 12 साल में तैयार हो जाता है। अगर कोई व्यक्ति 1 पौधा भी लगाए तो उसे 5-6 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। इस किसान ने बताया कि 1 एकड़ में 600 चंदन के पौधे लगाए जा सकते हैं और इससे 12 साल बाद 30 करोड़ रुपये तक की कमाई हो सकती है।किसान के मुताबिक वे पिछले 3 साल से चंदन की खेती कर रहे हैं और अन्य लोगों से करवा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.