बुधवार, 31 मार्च 2021

पंचायत चुनाव को लेकर विवाद, 1 की मौत 1 घायल

खगड़िया। बिहार में खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता घायल हो गया। 

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राजद के जिला सचिव साकेत सिंह की मां आगामी पंचायत चुनाव में मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ेंगी। साकेत सिंह अपनी मां का चुनाव प्रसार करने के लिये बड़ी पसराहा गांव के महादलित टोला में अपने सहयोगियों के साथ गये हुये थे। इसी दौरान साकेत सिंह और अन्य पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोलियां चलनी लगी। इस घटना में साकेत सिंह के सहयोगी नृपेन्द्र कुमार (40) की गोली लगने से मौत हो गयी जबकि साकेत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूत्रों ने बताया कि घायल राजद नेता को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग

डेंगू का शिकार हो चुके हैं एक हजार से ज्यादा लोग  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की...