गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

अतिक्रमण मुक्ति के लिये विशेष अभियान चलाया

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस कड़ी में बुधवार को ट्रांस हिंडन में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच करने पहुचे नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने स्वयं मौके पर खड़े होकर सरकारी भूमि की पैमाइश करवाई। ज्ञानी बॉर्डर पर चलाए गए अभियान के दौरान की गई पैमाइश में भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से नगर निगम की ज्ञानी बॉर्डर पर लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है। सरकारी भूमि को चिन्हित के नगर आयुक्त ने कब्जाधारियों को चेतावनी देते गाजियाबाद नगर निगम की भूमि को जल्द से जल्द खाली करने के निर्देश दिए।उक्त स्थान पर विवाद होने के इस दौरान अपर नगर आयुक्त आरएन पांडे प्रवर्तन दल प्रभारी दीपक शरण, संपत्ति अधीक्षक भोलानाथ, तहसीलदार परिवर्धन शर्मा, संबंधित पार्षद सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा शहर का निरीक्षण कर मुख्य मार्गो और चौराहे पर कराए जा रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त द्वारा राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उद्योगपतियों द्वारा अपनी समस्या से नगर आयुक्त महोदय को अवगत कराया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग प्रकाश विभाग व निर्माण विभाग की समस्याओं से अवगत कराया गया। नगर आयुक्त द्वारा समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया तथा औद्योगिक बंधुओं को भी सहयोग देने के लिए निर्देशित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...