शनिवार, 12 दिसंबर 2020
39 साल के हुए भारतीय क्रिकेट के युवराज
नई दिल्ली। भारत को दो बार वर्ल्ड चैम्पियन बनाने वाले युवराज सिंह आज 39 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही पिता योगराज सिंह के हिंदू वाले विवादास्पद बयान पर दुख जताया है। युवी ने कहा कि उनकी सोच पिता की तरह नहीं है। युवी ने गुरुवार रात 12 बजे पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा- ‘‘इस साल में अपना जन्म दिन मानने के बजाय हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे देश की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।’’
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी भानु प्रताप उपाध्याय शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.