रविवार, 22 नवंबर 2020

शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग

पार्टी में मातम शराब खत्म होने पर सैनिटाइजर पी गए लोग, 7 मौतें 2 कोमा में 


मॉस्को। रूस के एक गांव में एक पार्टी में ऐल्कोहॉल खत्म होने पर लोग हैंड सैनिटाइजर पीने लग गए। यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया और सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग कोमा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक तातिन्सकी जिले के तोमतोर गांव में 9 लोग पार्टी कर रहे थे। पार्टी में शामिल लोगों ने जो सैनिटाइजर पिया वह 69% मेथनॉल था। जिसे महामारी के दौरान हैंड क्लीनर के तौर पर बेचा जा रहा था। डेलीमेल की रिपोर्ट में बताया गया है। कि सबसे पहले तीन लोगों की मौत हो गई और बाकी 6 को एयरक्राफ्ट से क्षेत्रीय राजधानी याकुत्स्क ले जाया गया। बाद में चार और लोगों की मौत हो गई। फेडरल पब्लिक हेल्थ वॉचडॉग ने बताया है। कि सैनिटाइजर से पॉइजनिंग का आपराधिक केस दर्ज किया गया है। रूस की सरकार ने लोगों से स्थानीय रूप से बनाए गए सैनिटाइजर न पीने के लिए कहा है। रूस में अब तक कोरोना वायरस इन्फेक्शन के 20, 64,748 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 35,778 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनियाभर में 5. 8 करोड़ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। और 13. 8 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

'पीएम' मोदी ने राष्ट्रपति गोखुल से मुलाकात की

'पीएम' मोदी ने राष्ट्रपति गोखुल से मुलाकात की  सुनील श्रीवास्तव  पोर्ट लुईस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मॉरीशस...