शनिवार, 28 नवंबर 2020

नालें से 1 अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ

अंकित गोस्वामी


साहिबाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया में इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्थित नाले से शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना सुबह 11 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिग कालेज के पास नाले में शव को बहते हुए देखा और इसकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की उम्र करीब 35 साल की थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे और दाहिने पैर में प्लास्टर चढ़ा था। लिंक रोड थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है, छानबीन की जा रही है।                                               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार

टेलीफोन एक्सचेंज मामलें में आरोपी गिरफ्तार  विजय भाटी  गौतमबुद्ध नगर। नोएडा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन...