शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

नाबालिक सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया

आगरा। आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप किशोरी के सौतेले पिता पर है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

मूलरूप से नेपाल की रहने वाली किशोरी का परिवार जगदीशपुरा क्षेत्र में रहता है। कुछ दिन पहले किशोरी की मां नेपाल चली गई। उन्होंने दूसरी शादी की है। किशोरी की मौसी घर में रह रही थी। 12 जुलाई की रात को सौतेले पिता ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
यह देख मौसी ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। बुधवार रात को थाना जगदीशपुरा में सौतेले पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रात दस बजे पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी घर से फरार है। 
तीन दिन बाद हुई सुनवाई 
बजरंग दल के संजय मल्होत्रा का आरोप है कि घटना के बाद पीड़िता की मौसी ने पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गया। तब पुलिस ने बात सुनने के बाद कहा कि वह घर आए तब बता देना। अगले दिन पीड़िता थाने गई। मगर, इस बार भी वही कह दिया। मामले की जानकारी संजय मल्होत्रा को हुई। उन्होंने क्षेत्राधिकारी लोहामंडी और एसएसपी को फोन पर मामले से अवगत कराया। तब पुलिस ने कार्रवाई की।           
     शरद मिश्रा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...