शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020

प्रशासन की सजग-सतर्कता आई काम

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन स्तर पर किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। किसी भी कीमत पर किसी भी हाल में संप्रदायिकता नहीं फैलने दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन संकल्प बंद है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संवेदनशील लोनी तहसील क्षेत्र में शांति सभा का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व उप जिला अधिकारी खालिद अंजुम के द्वारा किया गया। उन्होंने सभी जिम्मेदार नागरिकों से अपील करते हुए कहा किसी भी कीमत पर अपने सामाजिक सौहार्द को न बिगड़ने दे। जो लोग संप्रदायिकता के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।


गौरतलब हो जनपद को 16 जॉन मे बांटते हुए 59 सेक्टर मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के द्वारा दिल्ली के सीमावर्ती लोनी का निरीक्षण किया एवं अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वही क्षेत्राधिकारी एवं तीनों थानों के प्रभारी क्षेत्रों में मुस्तैदी से पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'

अमेरिका: आज मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता दिवस'  अखिलेश पांडेय  वाशिंगटन डीसी। अमेरिका, जिसे आज दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना जाता है। क्...