रविवार, 15 दिसंबर 2019

भाजपा सांसद की गाड़ी पर ईंटों से हमला

कोलकाता! पश्चिम बंगाल में फिर भाजपा नेता पर हमला हुआ है। इस बार हमला बैरकपुर से भाजपा के सासंद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि उन्हें बम से उड़ाने की कोशिश की गई है।


मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि ' कांकिनारा से लौटते वक्त मेरी कार पर कुछ असामाजिक तत्वों ने ईंट से हमला किया और फिर कार पर एक बम फेंका गया। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।' च्च्इस हमले में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की कार का शीशा टूट गया। हालांकि सांसद इस हमले में बाल-बाल बच गए।


भाजपा सांसद ने इस हमले का सीधा आरोप टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। सांसद की कार पर तब हमला किया गया जब वो कंकिनारा से लौट रहे थे। सूत्रों के अनुसार, अर्जुन सिंह की कार के पर पहले तो ईंट पत्थर से हमला किया फिर उसके पास एक बम भी फेंक दिया गया।


हमले के बाद अर्जुन सिंह ने कहा टीएमसी ने गुंडों ने मेरी कार पर ईंट फेंके। इसके बाद मैं अपनी कार से बाहर आया और देखा कि एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है। उस व्यक्ति का नाम गणेश सिंह है।इसके बाद अचानक मेरी कार पर बम फेंका गया।च्च्उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। इससे पहले भी उन पर हमले हो चुके हैं। इससे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में उन पर हमला हुआ था और उनकी कार में जमकर तोडफ़ोड़ किया गया था।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...