नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने राजस्थान में पार्टी की कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने यह कदम बसपा के सभी छह विधायकों के कांग्रेस में चले जाने और पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना के बाद उठाया है। बसपा के राजस्थान प्रदेश प्रभारी भगवान सिंह बाबा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान में पार्टी की संपूर्ण कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह कदम पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक रामजी गौतम एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य मुनकाद अली को प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य में बसपा के सभी छह विधायक 16 सितंबर को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद दो दिन पहले हुई पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश
अधिकारियों को कार्य संचालित करने के निर्देश संदीप मिश्र लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जिलो में भारी बारिश से हुए नुकसान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.