लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री के अपराध नियंत्रण के दावे कागजी साबित हो रहे हैं, अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा राज में यूपी 'हत्या प्रदेश' बन गया है।
अखिलेश ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देते हैं, लेकिन भाजपा राज में बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। जब देश स्वाधीनता दिवस मना रहा था, तब बाराबंकी के टिकैतराय नगर थानाक्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
कानपुर के बिठूर में एक किशोरी ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली। लखनऊ के ठाकुरगंज में एक छात्रा ने परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। राजधानी में ही तेलीबाग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा से दुष्कर्म किया गया। संभल में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना हुई। ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
सपा अध्यक्ष ने कहा, सहारनपुर में अवैध खनन रोकने पर पुलिस पर जेसीबी चढ़ा दी गई। इटावा में बदमाशों ने डिप्टी जेलर पर हमला कर दिया। लखनऊ में वायरलेस चौराहे पर एक सिपाही पर बाइक चढ़ा दी। शाहजहांपुर में एसडीएम और सीओ के घर पर लोगों ने हंगामा कर दिया। गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर ने और बिजनौर में सिपाही ने खुदकुशी कर ली।
शनिवार, 17 अगस्त 2019
भाजपा राज में यूपी बना हत्या प्रदेश:अखिलेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी
यूपी सरकार ने 'धान खरीद' नीति को मंजूरी दी भानु प्रताप उपाध्याय शामली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को बड...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
चौकी में रिश्वतखोरी का नंगा नाच, अदम्य साहस धर्मवीर उपाध्याय गाजियाबाद। गाजियाबाद की तहसील लोनी का एक अद्भुत प्रकरण संज्ञान में आया है। हो ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.