मंगलवार, 25 जून 2019

राजस्थान भाजपा प्रधान मदन लाल नहीं रहे

नहीं रहे राजस्थान बीजेपी प्रमुख मदन लाल सैनी


 नई दिल्ली ! राजस्थान भाजपा प्रमुख मदन लाल सैनी का दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया है। 76 साल के सैनी कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह राज्यसभा सदस्य थे। वे राजस्थान के उदयपुरवाटी निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक थे। वे फेफड़ों के संक्रमण से गुजर रहे थे। उन्हें शनिवार को दिल्ली एम्स में लाया गया था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'श्री मदनलाल सैनी जी का निधन भाजपा परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने राजस्थान में पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया। उनकी प्रकृति और सामुदायिक सेवा प्रयासों के लिए उन्हें बहुत सम्मान दिया गया। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, 'भाजपा राजस्थान के अध्यक्ष मदन लाल सैनी जी के निधन के बारे में सुनकर हैरान और दुखी हूं। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के सदस्यों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को ट्वीट किया था, 'आज जयपुर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन लाल सैनी जी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा चिकित्सकों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुझे हर्ष है कि उनकी तबियत में तेजी से सुधार हो रहा है तथा वे एक बार फिर हमारा मार्गदर्शन करने के लिए भाजपा कार्यालय की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'

एशिया में 6 टेस्ट मैच खेलने को तैयार है 'न्यूजीलैंड'  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की टीम अगले कुछ महीनों के अंदर ...